
मैनपुरी/भोगांव। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक स्व. रामौतार शाक्य की पुण्यतिथि नगर में श्रद्धाभाव से मनाई गई। जीटी रोड चौराहा स्थित उनकी मूर्ति पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया, एमएलसी एवं पूर्व मंत्री आलोक शाक्य सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में तेजप्रताप सिंह यादव ने कहा कि “रामौतार शाक्य ने पार्टी को खून-पसीने से सींचा था, उसी का परिणाम है कि आज सपा वटवृक्ष के रूप में खड़ी है। उन्होंने गरीबों और मजदूरों की आवाज विधानसभा से लेकर सड़कों तक बुलंद की। उनके त्याग और संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके आदर्शों पर चलकर गरीब, मजदूर, किसान और व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे।”
पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने पिता के अधूरे कार्यों को आजीवन पूरा करने का संकल्प लेंगे।
इस अवसर पर रावल सिंह यादव, ओमशरण यादव, सोनी यादव, जेपी यादव, केपी यादव, सौरभ यादव, रामदास यादव, नृप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, पूर्व सदस्य नीतू यादव, संजय यादव, जयसिंह कश्यप, गोपालदास लोधी, कृष्णादास लोधी, शिवम यादव, ऋषभ यादव, सुबोध यादव, रामशरण यादव, योगेश कठेरिया, विनीता शाक्य, सुमन दिवाकर, कमलेश शाक्य, यश चौधरी, नरेन्द्र संगम, खुमान सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।