खेरागढ़ में विद्यालय में छात्रों को होम कम्पोस्टिंग की जानकारी

खेरागढ़। नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर गर्ग ‘गुड्डू’ एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद रजा के निर्देशन में भूमि फाउंडेशन IEC टीम ने विद्यालय में छात्र-छात्राओं को होम कम्पोस्टिंग के महत्व से अवगत कराया।

टीम के सदस्यों ने बताया कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे को यदि सूखे कचरे से अलग कर मिट्टी के घड़े या ढक्कन वाले पात्र में डाला जाए तो यह 40 से 50 दिनों में पूरी तरह सड़कर पौष्टिक खाद में बदल जाता है। इस खाद का प्रयोग गमलों, किचन गार्डन और खेतों में कर पौधों को प्राकृतिक पोषण दिया जा सकता है।

इस दौरान बच्चों को कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों के माध्यम से घर-घर तक स्वच्छता और हरित वातावरण का संदेश पहुँचाना रहा।