
खेरागढ़। आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को तहसील कार्यालय पर एसडीएम ऋषि राव ने बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने मतदाता सूची में सुधार और अद्यतन के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए नाम जोड़ने, बाहर रह रहे और मृत व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए हर घर पहुंचकर दस्तावेज़ों की गहनता से जांच की जाए। साथ ही, तय समय में कार्य पूरा करना आवश्यक है।
एसडीएम ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने, कार्य निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने और सभी मतदाताओं को पहचान पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।