
बहराइच। पयागपुर के इकौना मार्ग स्थित पटिहाट गांव में बुधवार शाम अवैध मदरसे का भंडाफोड़ हुआ। एसडीएम अश्विनी पांडे के नेतृत्व में की गई छापेमारी में 40 नाबालिग लड़कियों को बाथरूम में बंद पाया गया।
स्थानीय लोगों ने मदरसे की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत प्रशासन को की थी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम अश्विनी पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। छापेमारी के दौरान मदरसा संचालक ने अधिकारियों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस मामले में संचालक मौके से फरार हो गया है। एसडीएम अश्विनी पांडे ने बताया कि सभी लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। अब मामले की विस्तृत जांच जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को सौंप दी गई है और कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस सनसनीखेज खुलासे ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है, वहीं प्रशासन संचालक की तलाश में जुटा हुआ है।