लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में होगा रिलीज

होमबाउंड’ के साथ दिखेगा बहुप्रतीक्षित ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर का झलक

‘होमबाउंड’ के साथ दिखेगा बहुप्रतीक्षित ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर का झलक

गोल्डन रेशियो फिल्म्स और फर्स्ट रे फिल्म्स के बैनर तले बनी तथा मैक्स मार्केटिंग लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ का टीजर इस शुक्रवार को रिलीज किया जाएगा। दर्शकों को इसकी पहली झलक सिनेमाघरों में ‘होमबाउंड’ फिल्म के साथ देखने को मिलेगी।

फिल्म का निर्देशन अभिनेता अंशुमन झा ने किया है। यह उनके निर्देशन करियर की पहली फिल्म है। इसमें रसिका दुगल, अर्जुन माथुर और परेश पाहुजा जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। हाल ही में जारी किए गए फिल्म के मुख्य पोस्टर ने पहले ही दर्शकों में रोमांच और उत्सुकता बढ़ा दी है।

‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ पश्चिमी देशों में रह रहे एशियाई समुदाय पर आधारित एक ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर है। इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर मेलबर्न में हुआ था। खास बात यह है कि यह यूरोप के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल रेजर रील फ्लैंडर्स में दिखाई जाने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म रही।

अंशुमन झा को इस फिल्म के लिए 2024 में लंदन में आयोजित यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ का पुरस्कार भी मिल चुका है। पुरस्कार विजेता लेखक बिकास मिश्रा द्वारा लिखित इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से यूके में की गई है।

फिल्म 10 अक्टूबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।