
शाहाबाद हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर कोतवाली पुलिस द्वारा अम्बेडकर पार्क मैदान में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता में श्री हर्ष पाण्डेय आदर्श इंटर कॉलेज विद्यालय की छात्राओं हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।
100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ईजा, द्वितीय मीनाक्षी कुशवाहा और तृतीय अवनी दीक्षित रहीं।
200 मीटर दौड़ में प्रथम मुस्कान पाल, द्वितीय मोहनी और तृतीय सौम्या ने स्थान प्राप्त किया।
वहीं 500 मीटर दौड़ में प्रथम प्रयांशी, द्वितीय रिदा और तृतीय रीतू विजयी रहीं। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना है।इस प्रकार के आयोजन बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और वे निर्भीक होकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ती हैं। प्रभारी निरीक्षक श्री त्रिपाठी ने उपस्थित छात्राओं को कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना,ग्रामीण आजीविका मिशन,बैंकिंग कोरेस्पेंडेंट सखी,महिला हेल्प डेस्क,मिशन शक्ति कक्ष ,महिला हेल्प लाइन1090,वन स्टॉप सेंटर और मिशन शक्ति अभियान के विषय में जागरूक करते हुए विस्तार से बताया।अंत में विजेता बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य वेदराम राजपूत ने कोतवाली पुलिस द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।