
शाहाबाद (हरदोई)।
पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक वाजपेई गुरुवार को नगर स्थित कटरा सरदारगंज पुलिस चौकी के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दीपकमल राठौर के आवास पर औपचारिक भेंट कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार में सभी वर्गों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है और देश की प्रगति तेज़ गति से हो रही है। आगामी बिहार चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित है।”
भेंट कार्यक्रम में भाजपा नेता पारूल दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा, नगर अध्यक्ष अभिजीत दीक्षित, दौलत राम राठौर, सचिन राठौर, सतीश राठौर, राजशेखर राठौर, आलोक कुमार, सनी कुमार अम्बेड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डॉ. वाजपेई ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संगठन की आगामी गतिविधियों और जनता से संवाद बढ़ाने की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया।