रुनकता में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिवार में कोहराम

रुनकता। नेशनल हाइवे पर बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। रुनकता निवासी 22 वर्षीय अजीत पुत्र रनवीर चौधरी और 25 वर्षीय दानिश पुत्र नूर मोहम्मद किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर रुनकता पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।