नेता जी पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

रिपोर्ट: रजत गुप्ता (जसवन्तनगर/इटावा)

जसवंतनगर/इटावा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कन्नौज प्रभारी अनिल प्रताप सिंह यादव, सपा ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव और राजीव माथुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा नेताओं ने नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की और भावुक होते हुए उन्हें याद किया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम खान, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, सुभाष गुप्ता, नगर महासचिव राशिद सिद्दीकी, पिंकी यादव, मोहम्मद जहीर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और आगामी 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

सपा नेताओं ने इस मौके पर नेताजी के आदर्शों और संघर्ष को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का संदेश दिया।