भाजपा सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं : धर्मपाल सैनी

राजेश सरकार, प्रयागराज।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि उनकी सरकार में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई उन्नत योजनाओं का लाभ उठाते हुए महिलाएं आज अपने पैरों पर खड़ी होकर देश का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं।

यह बातें उन्होंने रविवार को नैनी क्षेत्र के एक अतिथि गृह में आयोजित आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहीं। इस अवसर पर भाजपा की राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी और प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष सांसद गीता शाक्य विशिष्ट अतिथि थीं।

मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत को स्वदेशी बनाना है, हमें स्वदेशी पहनना, स्वदेशी व्यंजन ग्रहण करना और स्वदेशी जीवन अपनाना चाहिए। हर विचार में राष्ट्रवाद की भावना होना अनिवार्य है।

कार्यक्रम में काशी क्षेत्र की 16 जिलों की महिला पदाधिकारी मौजूद रहीं। धर्मपाल सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत और एमएलसी का चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी की महिला पदाधिकारियों को चौपाल आयोजित कर गृहिणी महिलाओं को जागरूक करना होगा, ताकि निकट भविष्य में होने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिले।

उन्होंने बताया कि यह आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 दिसंबर तक जारी रहेगा।