
फतेहपुर सीकरी। विकासखंड के मंडी मिर्जा खान में एकता महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति द्वारा वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू चाहर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं परिवार का आर्थिक संबल बन रही हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इस मौके पर समूह की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी गई। अधिवेशन में वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समूह को प्राप्त रिवॉल्विंग फंड, सीआई फंड और सीसीएल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक मिशन प्रबंधक विशाल गुप्ता के साथ अमित राय, सुनीता, मिथलेश, लक्ष्मी, कुसमा और बबीता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।