
लखीमपुर-खीरी। ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम पंचायत महेवा में SIR फॉर्म भरने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया। यह पूरा अभियान खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह की अगुवाई एवं निरीक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मझरा फॉर्म सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं संबंधित स्टाफ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि SIR (विशेष प्रांगण पुनरीक्षण) के तहत कुल 1038 मतदाताओं के गणना व फॉर्म डिज़ाइन का कार्य महेवा के मझरा फॉर्म विद्यालय में किया गया। इस प्रक्रिया में प्रधानाध्यापक शाइमा, बीएलओ गुरमीत कौर, शारिक हुसैन जैदी, प्राथमिक विद्यालय मझरा फॉर्म की नीलम मौर्य, सोनी, तथा नितेश मिश्रा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्य के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह ने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए SIR प्रक्रिया के प्रत्येक बिंदु की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्य पूर्ण होने के बाद उपस्थित शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह का आभार व्यक्त किया और उनके मार्गदर्शन को अत्यंत उपयोगी बताया।