
हरदोई।आज कलेक्ट्रेट कक्ष में आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 93 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति को वृद्धावस्था पेंशन और दो लाभार्थियों को राशन कार्ड लाभ योजना से जोड़ा गया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से राजस्व विभाग के अधिकारियों को उत्तराधिकार के प्रकरणों को लंबित न रखने और कृषक दुर्घटना बीमा योजना के आवेदन को विलंबित न करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।