भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने पंकज चौधरी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है। पंकज चौधरी लंबे समय से संगठन और सरकार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और उन्हें अनुभवी व जमीनी नेता के तौर पर जाना जाता है।

पंकज चौधरी की नियुक्ति को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा तथा सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत करने के संकल्प को दोहराया।