दुकान में बंधक बनाकर किशोर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी किशोर को किया गिरफ्तार

फतेहपुर-बाराबंकी। थाना घूंघटेर क्षेत्र में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर 15 वर्षीय किशोरी को पलिया गांव निवासी एक किशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने किशोरी को बरामद किया। पिता को देखते ही रोते हुए किशोरी ने घर वालों को आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर की।
मामला थाना घुघटेर क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर बीते सोमवार को अजीज पुत्र लतीफ उम्र 17 वर्ष निवासी पलिया ने इसी क्षेत्र की एक किशोरी के साथ प्रेम संबंध था। जिसको लेकर किशोर ने किशोरी को शादी का सपना दिखाकर घर से रुपए व जेवर लाने की बात कही। मोहब्बत के मोहपाश में बंधी किशोरी ने घर में रखें 70 हजार रुपए व घर की अलमारी में रखे लाखों रुपए के गहने लेकर बाइक से रात के अंधेरे में ग्राम बाबागंज स्थित एक दुकान पर पहुंचे। जहां पर गहने व रुपए देखकर किशोर की नियत बदल गई और उसने चिकनी चुपड़ी बातों में लेकर पहले तो किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद किशोरी के हाथ पैर बांधकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लात-घुसो से उसकी पिटाई कर दी। किशोरी को दुकान में बन्द कर आरोपी किशोर गहने व नकदी लेकर मौके से फरार हो गया। इस बीच जब किशोरी के पिता लघुशंका के लिए उठे तो देखा किशोरी अपने बिस्तर पर नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद पिता को पता चला कि क्षेत्र के किशोर ने बहला फुसलाकर किशोरी को भगा ले गया है। जिसको लेकर मंगलवार को पुत्री को भगाकर ले जाने वाले किशोर के नामजद तहरीर देकर पुत्री को बरामद करने की मांग की। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शूरु कर दी है। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर किशोरी को उसी दुकान से बरामद कर लिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बेचू यादव ने बताया, पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। जांच में कुत्सित कार्य में सहयोग देने वाले और दो व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।