
दरियाबाद। बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र के दरियाबाद अंतर्गत ग्राम फत्तापुर कला में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा जरूरतमंद महिला-पुरुषों को कंबल वितरित किए गए। यह आयोजन अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देशानुसार 12 दिसंबर से मनाए जा रहे समर्पण दिवस कार्यक्रम की श्रृंखला में किया गया।
14 दिसंबर 2025 से शुरू हुए सेवा अभियानों की कड़ी में नववर्ष 1 जनवरी 2026, गुरुवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बाराबंकी के जिला महामंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के महासचिव राजेश शर्मा ‘फक्कड़’ तथा विधानसभा दरियाबाद प्रभारी ब्रजकिशोर सोनी ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो व्यापारियों के हितों के साथ-साथ आम जनमानस की सेवा में भी निरंतर सक्रिय रहता है। लॉकडाउन से लेकर आज तक जरूरतमंदों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का कार्य संगठन द्वारा किया गया है। नववर्ष के अवसर पर कंबल वितरण कर मानव सेवा की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़ा आयोग मंडल, लखनऊ के अध्यक्ष एवं दरियाबाद प्रभारी ब्रजकिशोर सोनी ने कहा कि संगठन सदैव समाज सेवा के लिए समर्पित रहेगा। वहीं प्रधान पद प्रत्याशी दिलीप सोनी ने कहा कि वे जनता के सेवक के रूप में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में नगर मंत्री सोनू शर्मा, व्यापारी मोहम्मद शादान मीर साहब, विक्रम मौर्य, डॉ. चंद्र कुमार, डॉ. गणेश, जिला उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, रामू मिश्रा, आशीष मिश्रा, दिलीप सोनी, बड़कऊ, आशीष सोनी, राजकुमार सिंह (प्रधान बरेठी), हरिशंकर गुप्ता, प्रमोद शर्मा, सह प्रभारी बाराबंकी सोनू कश्यप, सरवन कसेरा, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे।