विधायक के नेतृत्व में कंबल वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हजारों जरूरतमंदों को मिली राहत

फतेहपुर-बाराबंकी। कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा दादनपुर स्थित आशा मैरिज लॉन एवं क्षेत्र के आर-आर इंटर कॉलेज में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर लगभग एक हजार जरूरतमंद लाभार्थियों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना उनका कर्तव्य है और ठंड के इस मौसम में कोई भी व्यक्ति अभाव में न रहे, इसके लिए सरकार एवं प्रशासन निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही उनका धर्म है और इस प्रकार के जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम का सफल संचालन अंशुमान मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार वैशाली अहलावत, जिला महामंत्री शील रतन मिहिर, वरिष्ठ अधिवक्ता राजू नयन तिवारी, मंडल अध्यक्ष करुणा शंकर शुक्ला, रंजीत कुमार लोधी, डॉ. रामकुमार गिरी, आशीष सिंह, रामचंद्र वर्मा, रिंकू वर्मा, प्रेमचंद वर्मा, विजय कुमार मौर्य, गणेश शंकर मिश्रा, अंकित जोशी, केशव राम सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।