
मसौली, बाराबंकी। विद्युत विभाग द्वारा उपकेन्द्र त्रिलोकपुर के अंतर्गत बेरिया गांव में शुक्रवार को ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का नेतृत्व विद्युत विभाग के एसडीओ विमलेश मौर्या ने किया। इस दौरान विभाग ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 2 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया और 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित किए।
कैंप के दौरान रईस, एजाज, परशुराम सहित कुल 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिनमें 10 बड़े बकायेदार शामिल थे। वहीं, ओटीएस योजना के तहत कई उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर बकाया राशि पर छूट का लाभ उठाया। इसमें साबिया बानो, अमीना, हसीब, शांति देवी और मोहम्मद मुशीर प्रमुख रूप से शामिल रहे।
जेई लालाजी ने बताया कि अभियान के तहत 20 बकायेदारों के कनेक्शन काटकर कुल 2 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। उन्होंने कहा कि बकाया वसूली को लेकर आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे। कैंप में टीजी-2 अजीत यादव, सूरज कुमार, लाइनमैन हरिओम, उत्तम गोस्वामी, अरविंद सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।