जाती विशेष के अपमान पर सख्त कार्रवाई, ‘घूसखोर पंडत’ वेब सीरीज के डायरेक्टर-टीम पर मुकदमा दर्ज

झांसी/लखनऊ। जाती विशेष को लेकर आपत्तिजनक सामग्री दिखाने के आरोप में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज वेब सीरीज घूसखोर पंडत के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और उनकी टीम के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है। हजरतगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ठाकुर विक्रम सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस कार्रवाई के बाद लखनऊ में नारे गूंजने लगे हैं— “पंडित जी के सम्मान में ठाकुर विक्रम सिंह मैदान में”।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह के अनुसार, नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई इस वेब सीरीज में एक विशेष जाती को जानबूझकर अपमानित करने का प्रयास किया गया है। फिल्म की विषयवस्तु से समाज में आक्रोश फैलने की स्थिति बन गई है और कई संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। विशेष जाती वर्ग में इस वेब सीरीज को लेकर भारी रोष व्याप्त है।
पुलिस का कहना है कि यह वेब सीरीज समाज में सौहार्द और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के उद्देश्य से बनाई और रिलीज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर समेत उनकी पूरी टीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।