श्री दानि कुंवर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन, पूर्व छात्रों का हुआ सम्मान

एत्मादपुर। आंवलखेड़ा स्थित श्री दानि कुंवर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंबे हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं अपना दल (एस) ब्रज प्रक्षेत्र अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी तथा प्रधानाचार्या डॉ. ममता शर्मा ने मां गायत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सम्मेलन विद्यालय उपाध्यक्ष सीताराम परमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
प्रधानाचार्या डॉ. ममता शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में उन सभी पूर्व छात्रों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने शिक्षा प्राप्त कर क्षेत्र व जनपद में विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया, जिससे वे गदगद नजर आए। इसी अवसर पर डॉ. महेश चौधरी के सहयोग से कॉलेज परिसर में निर्मित नई पानी की टंकी का भी लोकार्पण किया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में पूर्व छात्र गुड्डू चौहान पत्रकार, विष्णु बघेल पत्रकार, मुलायम सिंह चौहान पत्रकार, रवि प्रधान, विजय सोलंकी पत्रकार, अमन चौहान प्रधान, कन्हैया चौहान अध्यापक, लक्ष्मी नारायण शर्मा अध्यापक, टीटू चौधरी प्रधान, राकेश माहेश्वरी अध्यापक, प्रवीण शर्मा अध्यापक, धर्मवीर सिंह अध्यापक सहित दर्जनों पूर्व छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने वर्तमान छात्रों में भी नई प्रेरणा और उत्साह का संचार किया।