
कासगंज। जनपद के सिढपुरा क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी एक बस निर्माणाधीन नाले के पुल में गिर गई। हादसे में कई बाराती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिढपुरा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बस हाथरस जनपद के सिकंद्राराऊ क्षेत्र से कोतवाली अमांपुर क्षेत्र की ओर बारात लेकर जा रही थी। इसी दौरान कोतवाली सिढपुरा के अमांपुर रोड स्थित गांव दहेली बुजुर्ग के पास निर्माणाधीन नाले के पुल पर अनियंत्रित होकर बस नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।