‘डर्टी टीचर’ गिरफ्तार, नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी भेजा गया जेल

लखनऊ। राजधानी में गुरु-शिष्य संबंध को कलंकित करने वाले ट्यूशन शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

मामला सामने आने पर पीड़िता की मां ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी थाना में तहरीर दी थी। आरोप है कि शिक्षक ने ट्यूशन के दौरान छात्रा का शोषण किया। घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़िता ने अस्वस्थ होने पर अपनी मां को पूरी आपबीती बताई।

पुलिस ने आरोपी वीर सिंह यादव के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पीड़िता को आवश्यक चिकित्सीय व कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।

#Lucknow #CrimeNews #POCSO #BreakingNews