होली से पहले सहावर में आबकारी टीम का औचक निरीक्षण, स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जांच

कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील सहावर क्षेत्र में देशी मदिरा एवं कंपोजिट शॉप का औचक निरीक्षण किया।
जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में सहावर की पुलिस उपाधीक्षक शहीदा नसरीन तथा आबकारी निरीक्षक सहावर संजीव शर्मा शामिल रहे। टीम ने सहावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित देशी मदिरा और कंपोजिट दुकानों पर पहुंचकर उपलब्ध स्टॉक तथा स्टॉक पंजीकाओं का सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि दुकानों पर पर्याप्त अधिकृत स्टॉक उपलब्ध रखा जाए। साथ ही प्रत्येक बिक्री को अनिवार्य रूप से पीओएस मशीन से स्कैन कर शत-प्रतिशत पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आबकारी अनुबंध की शर्तों के अनुरूप ही दुकान एवं कैंटीन का संचालन किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मौके पर उपस्थित ग्राहकों और आमजन को भी जागरूक करते हुए अधिकारियों ने होली के अवसर पर अवैध, नकली अथवा मिलावटी शराब का सेवन न करने की अपील की। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध बिक्री या मिलावटी शराब की जानकारी तत्काल आबकारी विभाग या पुलिस-प्रशासन को देने का आह्वान किया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के मद्देनज़र विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की