IRCTC की ‘भारत गौरव’ ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा: क्या-क्या है सुविधाएं, जानें

लखनऊ। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालुओं को 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने का सुनहरा अवसर दे रही है। यह यात्रा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होकर उज्जैन, गुजरात और महाराष्ट्र के पवित्र स्थलों तक जाएगी।

यात्रा स्थल

उज्जैन: महाकालेश्वर, ओंमकारेश्वर
गुजरात: द्वारकाधीश, भेंट द्वारिका, नागेश्वर, सोमनाथ
महाराष्ट्र: त्रियंबकेश्वर, पंचवटी, कालाराम, भीमाशंकर
संभाजी नगर: घृष्णेश्वर

यात्रा अवधि: 27 अप्रैल 2026 से 8 मई 2026 (11 रात, 12 दिन)

श्रेणियां और मूल्य

स्लीपर क्लास: 23,500 रूपए प्रति वयस्क
3 एसी: 40,000 रूपए प्रति वयस्क
2 एसी: 53,260 रूपए प्रति वयस्क

यह है सुविधाएं

ट्रेन में चयनित क्लास यात्रा
नाश्ता, दोपहर और रात्रि का शाकाहारी भोजन
एसी/नॉन एसी बस द्वारा स्थानीय भ्रमण
एलटीसी एवं ईएमआई की सुविधा