
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की तीन राज्यों में जीत की खुशी में देशभर में जश्न का माहौल है। इसी क्रम में नगर पालिका बिलग्राम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।
नगर पालिका बिलग्राम के चेयरमैन अनिल राठौर, पूर्व जिला मंत्री मंगत राम, सभासद अवनीत शर्मा ‘टोनू’ और सहकारी बैंक बिलग्राम के चेयरमैन खुशीराम यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा कि पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में मिली जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और जनविश्वास का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां की पूर्व सरकार की गलत नीतियों से आम जनता परेशान थी और अब जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसमर्थन की जीत करार दिया।