
फतेहाबाद। माथुर वैश्य मंडलीय परिषद फतेहाबाद मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आजाद गली स्थित गंगा महारानी मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ ईश वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद आगामी स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल मंत्री सचिन गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि स्नेह मिलन समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न वर्गों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में फतेहाबाद मंडल की सभी शाखा सभाओं एवं महिला मंडलों को उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। यह नियम सभी शिक्षा बोर्डों के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होगा।
समारोह में समाज के वरिष्ठ नागरिकों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। 80 वर्ष से अधिक आयु के स्वजनों को सम्मानित कर उनके अनुभवों और समाज के प्रति योगदान को सराहा जाएगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ‘मामा’ होंगे, जबकि महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मधुरिमा गुप्ता विशिष्ट रूप से उपस्थित रहेंगी। पदाधिकारियों ने समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी निर्धारित कीं।
बैठक में दिनेश चंद्र गुप्ता, आकांश मेरोठिया, मुकेश चंद्र शल्या, शिव स्वरूप गुप्ता, डॉ. संजय गुप्ता, अमरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता ‘फोटो वाले’, मनोज गुप्ता ‘साइकिल वाले’, उमाशंकर गुप्ता ‘गैस वाले’, अंकित गुप्ता (पूर्व सभासद), गौरव गुप्ता, सानू कसेरे, गौतम गुप्ता, आकाश गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता, संदीप गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, गौरव गुप्ता (एलआईसी) तथा निखिल गुप्ता पिनाहट सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।