
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल कर लिया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। सभी नवप्रमोटेड अधिकारियों को फिलहाल उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही आईपीएस पद पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन अधिकारियों को आईपीएस के रूप में पदोन्नत किया गया है, उनमें सुरेश चंद्र रावत, कमल किशोर, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्री, विनीत भटनागर, जितेंद्र श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, वंश राज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश पांडे, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पूर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी और देवेश शर्मा शामिल हैं।
14 पुलिस और यातायात निरीक्षकों को बनाया गया पुलिस उपाधीक्षक
प्रदेश सरकार ने एक अन्य आदेश में 14 पुलिस एवं यातायात निरीक्षकों को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनाया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में आगरा के जसबीर सिंह सिरोही, भदोही के धीरेंद्र सिंह, प्रतापगढ़ के प्रेम प्रकाश सिंह, मुरादाबाद के अमरनाथ वर्मा, अभिसूचना मुख्यालय की प्रतिभा सिंह, गोंडा के रणविजय कुमार सिंह, बुलंदशहर के अशोक कुमार शाही, लखनऊ के अनूप कुमार, फतेहगढ़ के राम अवतार, फिरोजाबाद के शिव कुमार चौहान, मिर्जापुर के देव प्रकाश, वाराणसी के राजेश कुमार वर्मा और लखनऊ के चंद्र प्रकाश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
194 अधिकारियों के तबादले, लखनऊ जोन के 12 निरीक्षक भी सूची में
इसके साथ ही राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले भी किए हैं। कुल 194 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, जिनमें लखनऊ जोन के 12 निरीक्षक भी शामिल हैं। तबादला सूची में शामिल अधिकारियों को आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन के इस फैसले को पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।