‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ के संकल्प के साथ BJP ने भरी चुनावी हुंकार: पूर्व विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूती का मंत्र

बाराबंकी। विधानसभा क्षेत्र 267 रामनगर के भारतीय जनता पार्टी बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन मंगलवार को बिंदौरा स्थित उत्सव लॉन में उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। पूर्व विधायक शरद अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सम्मेलन में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, मतदाता संपर्क अभियान तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।

कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास, सुशासन एवं सुरक्षा के नए मानक स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ घर-घर जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर

सम्मेलन की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा रहीं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह उर्फ भुल्लन वर्मा तथा जिला महामंत्री विजय आनंद बाजपेई भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा मतदाता संपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया।

भाजपा संगठन की सफलता का मूल मंत्र है

इस दौरान मौजूद वक्ताओं ने कहा कि “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” केवल एक नारा नहीं, बल्कि भाजपा संगठन की सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से प्रत्येक बूथ को चुनावी दृष्टि से सशक्त बनाने, मतदाताओं के साथ नियमित संवाद स्थापित करने तथा संगठनात्मक समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ प्रबंधन, मतदाता संवाद और चुनावी रणनीति के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम का संयोजन पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर आशीष सिंह ने किया। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी मनीष परिहार, जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा, विनय प्रकाश मिश्रा, संदीप रावत, मंडल महामंत्री अमित भैया रामजी, रवि शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजेश अवस्थी, मंडल प्रभारी सुनील मौर्य, राकेश पटेल, बिंद्रा प्रसाद वर्मा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राकेश वर्मा, युवा मोर्चा के पुष्कर मिश्रा, जिला आईटी सह-संयोजक मुकेश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं सम्मेलन के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” का संकल्प दोहराया। जय हिंद, जय भारत, जय भाजपा तथा मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।