अब सपनों की फीस नहीं, प्रतिभा देगी प्रवेश! VIQ 2026 से 100% स्कॉलरशिप का सुनहरा मौका

लखनऊ, 5 अगस्त। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान विद्यामंदिर क्लासेस (VMC) ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा VIQ 2026 (Vidyamandir Intellect Quest) लॉन्च कर मेधावी विद्यार्थियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं। कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस परीक्षा के माध्यम से 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, करियर काउंसलिंग और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।
गोमती नगर स्थित VMC लखनऊ केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में बिजनेस हेड जयदीप विद्यार्थी, सेंटर हेड पवन कुमार सिंह और मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा ने परीक्षा की विस्तृत जानकारी साझा की।
जयदीप विद्यार्थी ने कहा कि VIQ 2026 केवल स्कॉलरशिप परीक्षा नहीं, बल्कि देशभर की प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का राष्ट्रीय अभियान है। उनका कहना था कि संस्थान आर्थिक परिस्थितियों से इतर प्रत्येक योग्य विद्यार्थी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
मार्केटिंग हेड राजीव मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की भूमि है। VIQ 2026 के जरिए छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ ऑल इंडिया परफॉर्मेंस एनालिसिस, विशेषज्ञ करियर काउंसलिंग और IIT-JEE, NEET, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस पहल का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
सेंटर हेड पवन कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 1986 से विद्यामंदिर क्लासेस हजारों विद्यार्थियों को IIT, NIT, AIIMS और देश के अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल संस्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उत्कृष्ट परिणाम संस्थान की पहचान हैं।
उन्होंने बताया कि VIQ 2026 के तहत विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, करियर मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी का रोडमैप उपलब्ध कराया जाएगा।
परीक्षा ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से आयोजित होगी। ऑफलाइन परीक्षा 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर 2026 को होगी, जबकि ऑनलाइन परीक्षा 4, 10, 17 और 24 अक्टूबर तथा 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक तिथि का चयन कर सकते हैं।
संस्थान के अनुसार VIQ 2026 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। निर्धारित अवधि तक विद्यार्थी निःशुल्क पंजीकरण का लाभ उठा सकते हैं, जिसके बाद निर्धारित शुल्क लागू होगा।
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी एवं अभिभावक विद्यामंदिर क्लासेस, सीपी-08, विराज खंड, गोमती नगर, रिलायंस ट्रेंड्स शोरूम के ऊपर, तृतीय तल, लखनऊ स्थित केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।