
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज लखनऊ की कार्यकारिणी की ओर से माहेश्वरी धर्मशाला, अमीनाबाद में प्रातःकाल ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

माहेश्वरी समाज लखनऊ के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माहेश्वरी समाज सदैव राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। समाज शिक्षा, व्यापार, सेवा एवं सामाजिक कार्यों के माध्यम से देश की तरक्की में अपना अमूल्य योगदान देता रहेगा।
कार्यक्रम में श्री शरद लाहोटी, अध्यक्ष श्री गोविंद भुराड़िया, श्री विनम्र माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष श्री नितिन माहेश्वरी, उपाध्यक्ष श्री निर्भय माहेश्वरी, श्री विजय प्रकाश असावा, श्री गौरव बाल्दुआ, श्री शताक्षी नंदन शारदा, श्री विक्की लोया, श्री आशीष माहेश्वरी, श्री सुशील लोया, श्री उमेश माहेश्वरी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इसके साथ ही माहेश्वरी युवा परिषद के अध्यक्ष श्री सुनील माहेश्वरी एवं उपाध्यक्ष श्री श्याम भुराड़िया की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर प्रगति की कामना की।