
बक्शा जौनपुर थाना बक्शा क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार और पकड़ी चौराहे के बीच रैदासपुर गेट के समीप शुक्रवार देर रात दो मोटर साइकिल के आमने-सामने आपस में जोरदार टक्कर होने से दो युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज चल रहा है।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों तरफ से एक एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।
पहली मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UP 62 CD 1410 के चालक अजीत कुमार यादव पुत्र महेंद्र यादव निवासी बीरभानपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर उम्र करीब 20 वर्ष मौके पर मौत हो गईदूसरी मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स UP 62 AX 0152 के चालक ऑफिर पुत्र सिद्दीक अहमद निवासी तमाशापुर थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर उम्र करीब 19 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई। और मोटरसाइकिल पर सवार रंजीत कुमार राव पुत्र अच्छेलाल राव निवासी पुरानी बाजार थाना कोतवाली जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन जिला अस्पताल से किसी अन्य प्राइवेट अस्पताल के लिए रेफर करा कर इलाज करा रहे हैं। पुलिस दोनों मृतक युवको के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल शवगृह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना सभी परिजनों को दे दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर दो दो युवक बैठे हुए थे। मोटरसाइकिल की आमने सामने जोरदार टक्कर होने से दोनों मोटरसाइकिल चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और एक युवक बाल बाल सुरक्षित बच गया। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बक्शा पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को जिला अस्पताल भेज जहां पर डाक्टरों द्वारा दो युवक अजीत कुमार यादव और आफिर को मृत्यु घोषित कर दिया। एक युवक रंजीत कुमार राव का इलाज चल रहा है।