क्या उत्तर कोरिया में बच्चो की जान से ज्यादा जरूरी है इनके तानाशाह की तस्वीरें ?

अमर भारती: क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सूना है जहां बच्चो की जान से ज्यादा जरूरी है इनके तानासाह की तस्वीरें। एक ऐसी ही खबर उत्तर कोरिया से आ रही है। किम जोंग की तानाशाही दुनिया भर में चर्चित है। आज वहां से एक एसी खबर सामने आ रही है जिसे सूनकर आप मानेंगे।

दरअसल, उत्तर कोरिया में एक महिला को केवल इस लिए सजा दि जा रही है क्योकि उसके घर में आग लगी और उसने किम जोंग की तस्वीर को ना बचाकर अपने बच्चे को आग से बचा लिया। बता दे कि उत्तर कोरिया में सभी नागरिकों को अपने घर में किम जोंग की तस्वीर लगाना अनिवार्य है। आरोपी महिला उत्तरी हैमयोंग प्रांत के ऑनसॉन्ग में अपने परिवार के साथ रहती है, साथ में ही एक और परिवार रहता है।

इस दौरान अचानक आग लग जाने से दोनों परिवार के सदस्य घर के बाहर आ गए। लेकिन इस दौरान वे उन तस्वीरों को जलने से बचा नहीं पाए। इसके बाद उस महिला को आरोपी बनाया गया है। हालांकि महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। महिला पर आरोप है कि घर की आग से किम इल-सुंग और किम जोंग की तस्वीर के बजाय अपने बच्चों को बचाया। अब महिला को सजा दी जाएगी। उस पर पॉलिटिकल क्राइमका आरोप है।

महिला पर आरोप है कि घर की आग से किम इल-सुंग और किम जोंग की तस्वीर के बजाय अपने बच्चों को बचाया। अब महिला को सजा दी जाएगी। उस पर ‘पॉलिटिकल क्राइम’ का आरोप है।