
नई दिल्ली। देश की राजधानी की अलग अलग सीमाओं पर 9 महीने से चल रहे किसान आंदोलन को तमाम विपक्ष का समर्थन मिला है। जिसके बाद आंदोलन का आकार काफी बड़ा नज़र आ रहा है। इसी कड़ी में तीनों कृषि बिलों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितम्बर को भारत बंद का ऐलान किया है। जिसको अब तमाम राजनैतिक पार्टियों के बाद भारतीय जन सम्मान पार्टी का भी समर्थन मिला है। आपको बता दें कि भारतीय जन सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री रविन्द्र कुमार भारतीय ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा भारत सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी तीनो कानूनों के विरोध मे सितम्बर 27, 2021 को भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका भारतीय जन सम्मान पार्टी पूर्ण समर्थन करती है।
सरकार के अड़ियल रवैये से नाराज़ पार्टी
भारतीय जन सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिन तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई मे पिछ्ले 9 महीने से लाखों किसान धरने पर बैठे है तथा सैकडो किसान धरने के दौरान शहीद हो चुके है। लेकिन भारत सरकार अपना तानाशाही अडियल रवैया अपनाये हुए हैं। तथा सरकार लोकतंत्र की गरिमा को ही खाँडित कर रही है। और अभी तक काले कानुन वापिस लेने को तैयार नही हैं। अत: भारतीय जन सम्मान पार्टी भारत बंद का पुर्ण समर्थन करती हैं।