5 सितंबर को हरियाणा में इनेलो की सम्मान दिवस रैली, प्रधान महासचिव बोले- भीड़ तोड़ देगी सारे रिकॉर्ड

अभय सिंह चौटाला

नई दिल्ली। हरियाणा के जींद ज़िले में 25 सितंबर को जननायक चौधरी देवीलाल के 108वें जन्मदिवस पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के सम्मान दिवस की रैली की जाएगी। रैली में कई दिग्गज नेता जुटेंगे। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी। इस रैली के जरिये मुख्य वक्ता के रूप में इंडियन नेशनल लोकदल सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला लंबे समय बाद प्रदेश की जनता से रूबरू होंगे।


पार्टी के दिग्गज नेता होंगे शामिल

हरियाणा में होने वाली सम्मान दिवस की रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल, उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, टीएमसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे।

अभय सिंह चौटाला का दावा

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने दावा किया है कि इस मौके पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी। रैली में भारी जन सैलाब उमड़ेगा और अभी तक के रैलियों के सभी रिकॉर्ड टूट जाएगे। आगे अभय सिंह चौटाला कहते है कि- “इनेलो को किसान की पार्टी कहा गया है क्योंकि हम किसानो के हित को हमेशा सर्वोपरी रखते हैं।“ साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस रैली के दौरान किसानों को मजबूती देने के लिए बड़ी संख्या में दूसरे राजनैतिक दलों को छोड़ कर लोग इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *