
शिमला, 27अप्रैल 2026: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग क्षेत्र में कुल 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए। मुख्यमंत्री ने धरेच व चियोग क्षेत्र में कुल 14 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 48.25 करोड़ रुपये है।
इनमें प्रमुख सड़कें शामिल हैं:
फागू से धरेच सड़क (15.23 करोड़)
धरेच से चटोग वाया मांडा सड़क (7.85 करोड़)
डरन से जुब्बड़ सड़क (4.81 करोड़)
खेती जुब्बड़ से खद्ररव सड़क (1.50 करोड़)
फागु से सरिऊ सड़क (2 करोड़)
बंगापानी से चडैल सड़क (2.70 करोड़)
चियोग से जठाई सड़क (3 करोड़)
धलेऊ से जनू नाला सड़क (2.50 करोड़)
न्होग से कनेशी सड़क (2.60 करोड़)
धलैऊ से धार सड़क (1 करोड़)
क्यानाला से सरोग सड़क (2 करोड़)
चियोग बाजार से गांव मेहाना सड़क (90 लाख)
तलाई-देहना से गांव करयाल सड़क (1 करोड़)
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने धरेच में 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर का भी शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चियोग बाईपास सड़क का औपचारिक उद्घाटन भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके और विकास की गति तेज हो।