आयुर्वेदिक तरिके से करें शरीर को डिटॉक्स

शरीर को डिटॉक्स रखने के लिए जरूर खाएं ये 4 फूड %%page%% %%sep%%  TheHealthSite Hindi | TheHealthSite.com हिंदी

क्या है डिटॉक्सीफाइंग ?

नई दिल्ली। पेट भरने के लिए लोग घर से बाहर रहते हैं, पूरा दिन व्यस्त रहते हैं। लेकिन अपने शरीर का ध्यान बिल्कुल नहीं रखते है। ऐसी व्यस्त जिंदगी और लोगों में बाहर का खाना खाने की आदत हमारे शरीर के लिए बहुत खतरनाक होती है। इससे भी बड़ी समस्या यह है कि हम अपने शरीर को डिटॉक्स नहीं कर पाते। बाहर का खाना कुछ लोगों का शौक है तो कुछ लोगों की मजबूरी। क्योंकि कमाने के लिए लोगों को बाहर रहने पड़ता है तो वह बाहरी खाने पर निर्भर होते हैं। यही वजह है कि वो लोग भी बाहर के खाने के शौकीन हो जाते हैं। इसलिए आप लोगों को अपने शरीर को सेहतमंद रखने के लिए शरीर को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। बता दें कि प्रदूषित हवा और शरीर के लिए अनहेल्दी खाना खाने से शरीर में कई तरह के विषाक्त कण बनने लगते हैं, जिसे बाहर निकलाने के लिए डिटॉक्स करने की जरूरत पड़ती है।

इसकी वजह से हो सकती है गम्भीर समस्या
आपको बता दें कि शरीर में से ये विषाक्त पदार्थ बाहर नही निकले तो इससे हमारी आंत में संक्रमण का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं शरीर में गंदगी के कारण पाचन से जुड़ी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसलिए अपने शरीर को डिटॉक्सीफाइंग जरूर करें।

क्या है डिटॉक्सीफाइंग ?
डिटॉक्सीफाइंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें शरीर की गंदगी प्राकृतिक रूप से अपने आप साफ हो सकती है। इसलिए आयुर्वेद के कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है।

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके

अच्छी नींद बहुत जरूरी
आयुर्वेद के मुताबिक,अगर आप देर रात तक जगते हैं और अच्छी नींद नही लेते तो आपको कई समस्याओं को झेलना ओढ़ सकता है। इन समस्याओं में चिड़चिड़ापन, शरीर में लॉ एनर्जी महसूस होना, आलस आदि शामिल हैं। यही वजह है कि बॉडी को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए अच्छी नींद का आना बहुत जरूरी है

फलों और सब्जियों का सेवन
आयुर्वेद के मुताबिक शरीर को प्राकृतिक तरीके से साफ करने के लिए अधिक से अधिक फल और सब्जियां खानी चाहिए। क्योंकि फल और सब्जियां वह प्राकर्तिक दवाई है, जो हमारे शरीर को कई तरह के पोषक तत्व देती है।

how to detox body: बॉडी डिटॉक्स करने का सबसे आसान तरीका, मिलेगी नई एनर्जी -  easiest tips for body detoxification and how to detox body in hindi |  Navbharat Times

तनाव से दूरी
बता दें कि तनाव के कारण हमारी इम्युनिटी को कमजोर होती है। जिसकी वजह से शरीर मे कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। जैसे- मेटाबॉलिज्म पर असर, पाचन पर असर, फ्लू और वायरस फैलने का खतरा इत्यादि। इसलिए स्ट्रेस को कम करने के लिए आप मेडिटेशन करें। मेडिटेशन से मन को शांति मिलती है, जो स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करती है।

रोजाना करें व्यायाम
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए सबसे जरूरी है व्यायाम करना। यह जरूरी नही आप बहुत देर तक या कठिन एक्सरसाइज करें। बस आपको जरूरत है नियमित रुप से एक्सरसाइज करने की। भले ही आप 5 मिनट रोजाना करें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। आपको बता दें कि रोजाना व्यायाम करने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है, जो कई समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है।