सीमा विवाद के बीच असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिसवा सरमा के खिलाफ FIR दर्ज

नई दिल्ली। देश में पूर्वोत्तर के दो राज्य असम और मिजोरम के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिंमत बिसवा सरमा के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। हिंमत बिसवा के अलावा उनके 6 अधिकारियों और करीब 200 पुलिसकर्मियों को भी नामजद किया गया है।

वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें एक महानिरीक्षक (IG), एक उप महानिरीक्षक (DIG) और एक पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल हैं। इनके अलावा कछार जिला उपायुक्त को भी नामजद किया गया है। मामला मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है, जो असम के कछार की सीमा से सटा है।मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि कोलासिब जिला, जो असम के कछार जिले की सीमा में है, सोमवार की झड़पों का मुख्य केंद्र था।

असम पुलिस का मिजोरम के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

इससे पहले असम पुलिस ने मिजोरम में छह वरिष्ठ अधिकारियों और एक विधायक को समन जारी कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी। जिसके बाद मिजोरम पुलिस ने भी असम के मुख्यमंत्री समेत कई पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। पुलिस समन तामील करने के लिए दिल्ली में मिजो नेशनल फ्रंट के सांसद के. वनलालवेना के घर भी गई।

दशकों से चला आ रहा सीमा विवाद

असम और मिजोरम के बीच सीमा को लेकर यह विवाद दशकों से चलता आ रहा है लेकिन हाल ही में मामले ने काफी तूल पकड़ ली। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई, गोलियों भी चली। साथ ही असम के 6 पुलिस जवान भी इसमें मारे गए। असम का आरोप है कि मिजोरम की तरफ से गोलीबारी हुई तो वहीं मिजोरम के लोगों का कहना है कि असम पुलिस ने वहां के आम लोगों पर गोलीबारी करना शुरू किया। बता दें, असम के कछार जिले और मिजोरम के कोलासिब जिले के सीमावर्ती इलाके से गोलीबारी और सरकारी वाहनों पर हमले की खबरें सामने आईं थी। दोनों राज्यों ने केंद्र सरकार से इस मामले में दखल की मांग की थी। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने इस मामले में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री से बात की है और इसपर शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करने को कहा था। फिलहाल दोनों राज्यों की ओर से एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *