IRCTC का विशेष समर टूर पैकेज लांच: 30 अप्रैल से होगी शुरुआत, क्या है खास, जानें

लखनऊ। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड जो कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अंतर्गत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, ने यात्रियों के लिए एक आकर्षक घरेलू पर्यटन पैकेज की घोषणा की है। आईआरसीटीसी का उद्देश्य रेलवे यात्रियों को बेहतर खानपान, आतिथ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और देश-विदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय द्वारा शिमला–मनाली समर एस्केप (06 रात/07 दिन) नामक विशेष टूर पैकेज संचालित किया जा रहा है। यह टूर 30 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें यात्रियों को हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

अनुभवी टूर एस्कॉर्ट और लोकल ट्रांसपोर्ट की भी सुविधा

इस विशेष टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को लखनऊ से हवाई मार्ग द्वारा चंडीगढ़ ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान ठहरने की व्यवस्था अच्छे होटलों में की गई है। पैकेज में प्रतिदिन नाश्ता और रात्रि भोजन शामिल है। इसके अलावा सभी प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं तथा स्थानीय परिवहन की सुविधा भी यात्रियों को प्रदान की जाएगी, जिससे पूरी यात्रा आरामदायक और सुव्यवस्थित रहे।

चंडीगढ़ से मनाली तक प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण

इस टूर के दौरान यात्रियों को चंडीगढ़, शिमला, कुफरी और मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। चंडीगढ़ में रोज गार्डन, रॉक गार्डन, सुखना लेक और पिंजौर गार्डन शामिल हैं। वहीं शिमला में क्राइस्ट चर्च और मॉल रोड की सैर कराई जाएगी। कुफरी के प्राकृतिक दृश्यों के साथ-साथ मनाली में हिडिम्बा देवी मंदिर, अटल टनल, सोलंग वैली या रोहतांग पास (मौसम के अनुसार) का भी भ्रमण कराया जाएगा, जो इस यात्रा को और भी खास बनाता है।

पैकेज कीमतें तय, बच्चों के लिए भी विशेष दरें

इस टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति मूल्य एकल ठहराव पर 58,500, दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 44,500 प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के लिए 43,000 प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। बच्चों के लिए भी विशेष दरें तय की गई हैं। माता-पिता के साथ ठहरने पर 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए 36,400 (बेड सहित) और 33,000 (बिना बेड) शुल्क रखा गया है, जबकि 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए बिना बेड 13,300 प्रति बच्चा निर्धारित है। यह टूर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध है और सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक यात्री जल्द से जल्द बुकिंग कर सकते हैं।

यहां करें बुकिंग और पाएं अधिक जानकारी

यात्रा की बुकिंग लखनऊ के गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में आईआरसीटीसी कार्यालय के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए यात्री दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।