
नई दिल्ली। कोरोना काल के बाद बॉलीवुड सेलेब्स अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट को पूरा करने में जुट गए है। वहीं, अब सेलेब्स की लाइफ भी काफी नॉर्मल नजर आने लगी है। वे अब पार्टीज और इवेंट्स में भी शामिल होने लगे हैं। इसी बीच करीना कपूर अपने अपार्टमेंट के बाहर निकलती नजर आई। जिसमें करीना कपूर बिना मेकअप के दिखाई दी। जिसे देखकर उनके फैंस ने जमकर कमेंट किया।
ब्लू डेनिम और प्रिंटेड शर्ट में नजर आई करीना
करीना ने ब्लू डेनिम और प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी। उनके बाल खुले थे। इसके साथ ही उन्होंने गॉगल भी लगा रखा था। लेकिन करीना की फोटोज सोशल मीडिया पर देखते ही उनके फैंस के होश उड़ गए। दरअसल, सामने आई फोटो में उनके चेहरे पर झुर्रियां और सूजन दिख रही है। बिना मेकअप करीना का अजीब सा फेसकट देख फैंस हैरान हो गए हैं।
करीना की फोटो देख फैंस ने किया कमेंट
करीना कपूर को इस हालत में देखकर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- इसके चेहरे को क्या हो गया है, ये बुढ़ी दिखने लगी है। वहीं एक अन्य ने पूछा-आखिर ये क्या हो गया करीना कपूर को। एक ने लिखा- इसका चेहरा इतना अजीब क्यों दिख रहा है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने हैरानी वाला इमोजी शेयर किया है।