पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा और समर्पण’ अभियान के तौर पर मनाएगी भाजपा

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मनाएगी भाजपा

On Prime Minister Modi's birthday, the BJP will conduct service functions  for a week | PM मोदी के जन्मदिन पर हफ्ते भर चलेंगे सेवा कार्य, BJP की बैठक  में खास निर्देश |

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को एक अनूठे तरीके से मनाने जा रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से सेवा और समर्पण अभियान चलाने का फैसला लिया है। यह अभियान 7 अक्टूबर तक चलेगा। गौरतलब है कि मोदी 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और इस साल 7 अक्टूबर के दिन उन्हें निर्वाचित प्रमुख के रूप में 20 साल पूरे हो जाएंगे।

इस तरह के होंगे कार्यक्रम

भाजपा ने इस सेवा और समर्पण समारोह में कई कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। 20 दिनों तक चलने वाले इस समारोह के दौरान पार्टी बड़े पैमाने पर स्वछता और रक्तदान अभियान और कई कार्यक्रम आयोजित करेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी राज्य इकाइयों को इस बारे में निर्देश जारी किए हैँ। सभी प्रदेश और जिला कार्यालयों में पीएम नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। नमो ऐप पर पीएम नरेंद्र मोदी की वर्चुअल प्रदर्शनी होगी।

गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर भी खादी के प्रयोग को बढ़ावा देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही नदी सफाई अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 71 नदियों की सफाई की जाएगी।  उत्तर प्रदेश में 71 स्थानों पर गंगा की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *