
इन समस्याओं में रामबाण
नई दिल्ली। आम को फलों का राजा कहा जाता है। वहीं गर्मियों के मौसम ने आम को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन इस फल के साथ इसके पेड़ की भी एक खास बात है, जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। आपको बता दें कि आम की पत्तियां हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। आम की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो शरीर को लगभग सभी बीमारियों से बचाता है।
सालभर मिलतीं हैं पत्तियां
आपको बता दें कि आम की पत्तियों में बहुत अधिक मात्रा में विटामिन सी, बी और ए भी पाया जाता है। आम की पत्तियां स्वस्थ्य के लिए एक खजाना है, जो आपको फ्री में ही मिलता है। आम की पत्तियां सालभर मिलती रहती हैं, इसलिये आपको बीमारी दूर करने के लिये किसी खास मौसम का इंतजार करने की जरुरत नहीं है।

पेट के लिए लाभकारी
अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप आम के पत्तों का उपयोग कर सकतें हैं। आप आम के पत्तों को उबाल लें और फिर इसे किसी बर्तन में रात भर के लिए रख दें। सुबह उठकर पत्तियों के पानी को छान लें और खाली पेट इसको पी लें। इस पानी का उपयोग यदि इसी तरह रोजाना किया जाएं तो यह बहुत फायदेमंद होता है।और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को भी दूर करता है।
किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है
यदि किसी व्यक्ति के किडनी में पथरी है तो उसके लिए भी आम की पत्तियां बहुत लाभदायक हैं। साथ ही साथ किडनी को स्वस्थ रखने में भी मदद करता हैं। आम की पत्तियां गोल ब्लैडर की पथरी को बाहर निकालने और लिवर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता हैं। रोजाना आम की पत्तियों के पाउडर से बना घोल पीने से किडनी के स्टोन दूर करने में मदद मिलती है।
अस्थमा के मरीजों के लिए भी रामबाण
आम की पत्तियां अस्थमा की बीमारी को कंट्रोल रखने में मदद करती है। साथ ही साथ अस्थमा से आपको बचाने में भी काम करता हैं। बता दें कि आम की पत्तियां चाइनीज दवाओं में भी बहुत प्रयोग की जाती हैं। आप अस्थमा से मुक्ति पाने के लिए इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इस काढ़े प्रयोग कर सकते हैं।