PM Modi: आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।एक ऐसा नेता जिनके नेतृत्व ने न सिर्फ भारत की साख को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि उन्हें दुनियाभर से सम्मान भी दिलवाया।
PM मोदी को जन्मदिन पर मिला वैश्विक लीडर का दर्जा
11 साल से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और यह उन्हें सबसे ज्यादा वैश्विक सम्मान पाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बना देता है। पीएम मोदी को अब तक कौन-कौन से बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
सबसे ताज़ा सम्मान की बात करें तो 9 जुलाई 2025, को पीएम मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से नवाजा गया।इससे ठीक एक दिन पहले, 8 जुलाई को, उन्हें ब्राज़ील के सबसे बड़े सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया।
4 जुलाई, को त्रिनिदाद और टोबैगो ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से मोदी जी को सम्मानित किया — वे इस सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।2 जुलाई, को उन्हें घाना में ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार’ और 16 जून को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III’ से नवाज़ा।
ये सिलसिला यहीं नहीं रुका…5 अप्रैल, को श्रीलंका में उन्हें मिथ्रा विभूषण,12 मार्च, को मॉरीशस का ‘ऑर्डर ऑफ़ द इंडियन ओशन’,और 6 मार्च, को बारबाडोस से ‘ऑर्डर ऑफ फ़्रीडम’ मिला।बता दे की 2024 में, मोदी जी को कुवैत, गुयाना, डोमिनिका, और नाइजीरिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया।
9 जुलाई, को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’,और मार्च में भूटान का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ 2023 में, ग्रीस, फ्रांस, मिस्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ और यूएई जैसे देशों से भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके सर्वोच्च सम्मान मिले।इससे पहले, 2018 में, प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से “चैंपियंस ऑफ द अर्थ” अवॉर्ड मिला था।
2019 में, उन्हें कोरिया, मालदीव, बहरीन और यूएई के सबसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया।2020 में, अमेरिका ने उन्हें लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार दिया — जो उनके वैश्विक नेतृत्व को सलाम करता है।
- खबर का असर: ड्यूटी के दौरान सोते पाए गए चौकी इंचार्ज मनोज कुमार उपाध्याय निलंबित
- मिठास में मिली मिलावट: लखनऊ के नामी मिठाई घरों पर छापा, लाखों की सामग्री जब्त
- दुकानदार ने मांगे पैसे तो बदमाश ने मारी गोली, हालत गंभीर
- भारत पर्व 2025 में उत्तर प्रदेश पर्यटन की दमदार झलक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया यूपी पवेलियन का भ्रमण
- खंदौली ब्लॉक स्तरीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन