PM Modi: आज का दिन भारत के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं।एक ऐसा नेता जिनके नेतृत्व ने न सिर्फ भारत की साख को दुनिया में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि उन्हें दुनियाभर से सम्मान भी दिलवाया।
PM मोदी को जन्मदिन पर मिला वैश्विक लीडर का दर्जा
11 साल से देश के प्रधानमंत्री रहे नरेंद्र मोदी अब तक 29 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं और यह उन्हें सबसे ज्यादा वैश्विक सम्मान पाने वाले भारतीय प्रधानमंत्री बना देता है। पीएम मोदी को अब तक कौन-कौन से बड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
सबसे ताज़ा सम्मान की बात करें तो 9 जुलाई 2025, को पीएम मोदी को नामीबिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस’ से नवाजा गया।इससे ठीक एक दिन पहले, 8 जुलाई को, उन्हें ब्राज़ील के सबसे बड़े सम्मान ‘ग्रैंड कॉलर ऑफ़ द नेशनल ऑर्डर ऑफ़ द सदर्न क्रॉस’ से सम्मानित किया गया।
4 जुलाई, को त्रिनिदाद और टोबैगो ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से मोदी जी को सम्मानित किया — वे इस सम्मान को पाने वाले पहले विदेशी नेता बने।2 जुलाई, को उन्हें घाना में ‘ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार’ और 16 जून को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III’ से नवाज़ा।
ये सिलसिला यहीं नहीं रुका…5 अप्रैल, को श्रीलंका में उन्हें मिथ्रा विभूषण,12 मार्च, को मॉरीशस का ‘ऑर्डर ऑफ़ द इंडियन ओशन’,और 6 मार्च, को बारबाडोस से ‘ऑर्डर ऑफ फ़्रीडम’ मिला।बता दे की 2024 में, मोदी जी को कुवैत, गुयाना, डोमिनिका, और नाइजीरिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजा गया।
9 जुलाई, को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’,और मार्च में भूटान का ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ 2023 में, ग्रीस, फ्रांस, मिस्र, फिजी, पापुआ न्यू गिनी, पलाऊ और यूएई जैसे देशों से भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके सर्वोच्च सम्मान मिले।इससे पहले, 2018 में, प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र की तरफ से “चैंपियंस ऑफ द अर्थ” अवॉर्ड मिला था।
2019 में, उन्हें कोरिया, मालदीव, बहरीन और यूएई के सबसे बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया।2020 में, अमेरिका ने उन्हें लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार दिया — जो उनके वैश्विक नेतृत्व को सलाम करता है।
- सोनम वांगचुक की उपलब्धियां: शिक्षा, नवाचार और पर्यावरण संरक्षण के जरिए दुनिया में बनाई अलग पहचान
- ‘शाही टुकड़े’ से शुरू होगी दोस्ती, गंगा आरती पर गहराएंगे जापान-यूपी के रिश्ते
- एसडीएम नासिर ने की मानवता की मिसाल पेश, घायल महिला को किया अस्पताल में भर्ती
- CM योगी ने प्रशिक्षित युवाओं से किया संवाद: युवाओं के दम पर बनेगा वन ट्रिलियन डॉलर का उत्तर प्रदेश
- लखनऊ के दुबग्गा फ्लाईओवर निर्माण को जल्द मिलेगी रफ्तार: जाम से मिलेगी राहत, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण