नादऊ में 51 कुंडी हवन और जिला चूल भंडारे को लेकर हुआ विचार-विमर्श, 2 अप्रैल को होगा आयोजन

एत्मादपुर। नादऊ स्थित श्री राधा कृष्ण मैरिज होम में बुधवार 4 फरवरी को 51 कुंडी हवन एवं जिला स्तरीय चूल भंडारे के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री माता को माला अर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। यह आयोजन वार्ड नंबर 6 के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव उर्फ राजू चाहर के तत्वावधान में कराया जा रहा है।
विचार-विमर्श कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबूलाल रावत नादऊ ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 2 अप्रैल को 51 कुंडी हवन तथा 4 अप्रैल को आगरा जिला चूल झरा भंडारे का आयोजन किया जाएगा। राजू चाहर ने बताया कि यह हवन कार्यक्रम गायत्री परिवार की ओर से संपन्न होगा, जिसमें क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक के दौरान लोगों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां भी दर्ज कराईं।
कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह चटपटे ने किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री जगबीर सिंह तोमर ने सोशल मीडिया से जुड़ी जिम्मेदारी ली। उन्होंने बताया कि 25 मार्च को कार्यक्रम स्थल पर भूमि पूजन किया जाएगा। बैठक में जनपद आगरा के कई सामाजिक व्यक्तियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर सोनवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह जुरेल, सत्यवीर प्रधान, मनेंद्र चौधरी, बीदा गुरु, नेत्रपाल सिंह, रामबाबू काका, कोमल सिंह, चंद्रपाल सिंह, रामचंद्र प्रधान, डॉ. प्रेमपाल सिंह, शिवप्रशाद प्रधान, श्रीप्रसाद शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, विटू गुप्ता, ओमवीर सिंह, बनी सिंह रावत, इंद्रवीर प्रधान, बंटू चौहान, योगेंद्र चौधरी, नाहना परमार, लोकेश जुरेल, मुकेश चौहान, प्रेमवीर प्रधान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।