सामाजिक कार्यों में आगे रहती है कवियित्री पल्लवी त्रिपाठी

नई दिल्ली। श्री मित्रेश चतुर्वेदी अध्यक्ष- (राविएमं)जी की अनुमति से राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री विजयवर्ती पाठक जी द्वारा, राष्ट्रीय प्रवक्ता विष्णुकांत दीक्षित जी की संस्तुति पर सम्पूर्ण समाज के लिए सदैव तत्पर रहने वाली समर्पित समाजसेविका एवं कवयित्री श्रीमती पल्लवी त्रिपाठी जी को राष्ट्रीय विप्र एकता मंच (महिला मोर्चा )की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मातृशक्ति को जागृत करने की ओर अग्रसर
पल्लवी त्रिपाठी अपनी लेखनी, सामाजिक कार्यों और प्रखर वक्तव्यों के लिए जानी जाती हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर संपूर्ण संगठन ने उनको शुभकामनाएं दी हैं। अपनी पदवी का सम्मान करते हुए पल्लवी ने संकल्प लिया कि हम समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए मातृशक्ति को जागृत करने का सकारात्मक प्रयास करेंगे।