श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी यात्रा का भव्य स्वागत

बाराबंकी। भगवान श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशांति निलयम, पुट्टपर्थी (आंध्र प्रदेश) से निकली प्रेम प्रवाहिनी यात्रा का शनिवार को दूसरे दिन नगर में कई जगह भव्य स्वागत किया गया। भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनिवार की सुबह ओमकारम, सुप्रभातम्, नगर संकीर्तन और वेद पाठ से रथ का पूजन किया गया। नैवेद्य अर्पित करने के उपरांत प्रेम प्रवाहिनी रथ फतेहपुर से बिशुनपुर और देवा होते हुए सत्यप्रेमी नगर स्थित वारिस चिल्ड्रंस एकेडमी इंटर पहुँचा, जहां भक्तों ने रथ का भव्य स्वागत किया।

शोभा यात्रा में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। भक्तों ने भजन श्रृंखला प्रस्तुत की, जिनमें “अच्युतम केशवन साई दामोदरम,” “प्रणाम स्वीकार करो साई महादेवा,” “जय जय जय गणनायका,” “साई हमारा हम साई के,” “एक बार क्षमा करो साई” जैसे भजन शामिल थे। नन्हे-मुन्नों के लिए पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से साई संदेश दिया गया।

नगर में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने रथ का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। देर शाम प्रेम प्रवाहिनी रथ रायबरेली के लिए रवाना हो गया।

इस अवसर पर विजय आनंद बाजपेई, दीपेश श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र त्रिवेदी, राजेश वर्मा, कमलेश शुक्ला, भोला प्रसाद सिंह, अनुराग मिश्रा, आशाराम त्रिपाठी, पुनीत, शिवम, भोले, शिवा, रघुवर दयाल, राजकुमार, प्रियांशु, आदर्श, विप्रार्क, दुर्गांश, रश्मि, मणि, मीना, अर्चना, मोक्षेंद्र, ज्योति, वैष्णवी, शिवांगी, ज्योति, सक्षम, अपर्णा, लवी, चंदन, हिमांशु आदि भक्त मौजूद रहे।