नई दिल्ली। प्रथम पूज्य देवाधिदेव महादेव के पुत्र दुःखहर्ता भगवान गणेश की जीवन लीलाओं पर आधारित टीवी धार्मिक धारावाहिक ‘श्री गणेश’ एक बार पुनः प्रसारित होने जा रहा है।

धीरज और जूबी हैं निर्माता
दरअसल, पूर्व में प्रसारित हुए इस धार्मिक धारावाहिक ‘श्री गणेश’ को दर्शकों ने सिर्फ सराहा ही नहीं, बल्कि धारावाहिक की रेटिंग भी काफी अच्छी गई। घर-घर में इस धारावाहिक को देखा गया। इस धारावाहिक के निर्माता धीरज कुमार और जूबी कोचर हैं।
सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से होगा टेलीकास्ट
क्रिएटिव ऑय लिमिटेड का यह धार्मिक टीवी शो ‘श्री गणेश’ दूरदर्शन पर 21 जून 2021 से सोमवार से शुक्रवार को रात 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।

कई शो हुए टेलीकास्ट
दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान फ़िल्म इंडस्ट्री के कई शो जैसे रामायण, चाणक्य, महाभारत आदि दोबारा टेलीकास्ट किये जा चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री गणेश की बाल लीला को शो के माध्यम से दिखाया जाएगा।
धारावाहिक में यह हैं कलाकार
धारावाहिक के लेखक विकास कपूर और स्वर्गीय दर्शन लाड हैं। वहीं निर्देशक धीरज कुमार हैं। मुख्य भूमिका में रवि किशन जागेश मुखती, सुनील शर्मा, प्रियंका, अरुण पाल होंगे।
