
नई दिल्ली। रिया कपूर और करन बूलानी के वैडिंग सेरेमनी और रीसेपशन की तसवीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। रिया की बहन और सोनम कपूर ने सेरेमनी की फोटोज़ को एक दिल छूने वाले नोट के साथ शेयर की हैं।
रीया कपूर और करन बूलानी की अतरंगी शादी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जो की हाल ही में लंदन से लौटी हैं, उन्होंने अपनी बहन रिया कपूर और करन बूलानी की शादी अटेंड की। जोड़े की अतरंग शादी उनके पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित आवास में हुई थी। दो दिन बाद रीया के परिवार ने जोड़े के लिए एक शानदार बैश का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। साथ ही नवविवाहित जोड़े ने भी अपनी तस्वीरें अपने फैन्स के लिए सोशल मिडिया पर शेयर करी हैं।
सोशल मिडिया पर सोनम कपूर की वायरल तस्वीर
अभिनेत्री सोनम कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीर में, वह अपनी पारंपरिक पोशाक पहने दुल्हन के पीछे खड़ी देखी जा सकती हैं, जबकि रिया कुर्सी पर बैठी हैं। तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, “अगल-बगल या मीलों दूर, हम बहनें हमेशा दिल से जुड़ी रहेंगी। सबसे खूबसूरत दुल्हन की बहन होने का सम्मान। लव यू।” सोनम की यह तस्वीर को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं।