यूपी में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 2 सितंबर तक प्रभाव!

लखनऊ। मौसम विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। विभाग ने पश्चिमी यूपी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी यूपी के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा, मेरठ और गाजियाबाद समेत कई जिलों में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने लो प्रेशर एरिया का असर 31 अगस्त से 2 सितंबर तक यूपी में देखने को मिलेगा।

31 अगस्त और 1 सितंबर को तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का खतरा अधिक रहेगा। इससे पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों प्रभावित होंगे।