होली का त्योहार परम्म्परा गत तरीके से मनाया गया ,सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम!


रामनगर। कस्बा रामनगर में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मनाया गया। पुलिस के जवान होली जुलुस के साथ तो घूम ही रहे थे अन्य स्थानों पर भी तैनात थे। दो बड़ी मस्जिदे त्रिपाल से ढकी गई थीं।
कस्बा रामनगर में दिन भर रंग चलने की प्राचीन परम्परा कायम रही।सुबह नौ बजे श्याम मोहन शुक्ला सभासद के साथ दर्जनों लोग निकल कर मुहल्लो में जाकर एक दूसरे के रंग अबीर लगाकर बधाई दी।बच्चे बूढ़े व नौजवान सभी होली की मस्ती में डूबे रहे और एक दूसरे के खूब रंग लगाया।दोपहर में लखरौरा से प्राचीन फाग फगुहारो की टोली के साथ फगुआ गीत गाते निकला तो धमेडी दो व चार का फाग भी घर घर गाते बजाते रंग अबीर उड़ाते मुख्य रोड पर आया जंहा तीनों फाग इकट्ठा हुए और रामनगर के मुहल्लो में भ्रमण करते थाना परिसर व राजा कोठी अमर सदन पंहुचे जंहा रंग अबीर लगाकर फगुहारो का स्वागत हुआ। रानी मृणालिनी सिंह ने रामनगर व क्षेत्र वासियों को होली के इस प्रेम और सौहार्द भरे पावन महापर्व की बहुत-बहुत बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं देते मंगल कामना की और कहा कि स्व राजा रत्नाकर सिंह भी इस पावन पर्व को बहुत ही हर्षोल्लास से सभी लोगों के साथ मनाते थे।आज वे नहीं हैं मगर उनकी भावनाए साथ हैं।सभी प्रेम पूर्वक आपसी सौहार्द बनाए रखे। सुुरक्षा व्यवस्था में सी ओ सौरभ श्रीवास्तव,कोतवाल अजय त्रिपाठी,नायब तहसीलदार सूरतगंज व पुलिस बल लगा रहा ।पूरे क्षेत्र में घूम घूम कर पुलिस होली त्योहार पर सक्रिय रही।